रुडकी, अक्टूबर 3 -- प्रदेश के लगभग सभी नगर निकायों में कूड़ा उठान के लिए शहरवासियों से यूजर चार्ज वसूला जाता है। ज्यादा निकायों में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी निजी कंपनियों के पास ही है लेकिन नगर निगम रुड़की में अभी तक यह व्यवस्था नहीं है। कम संसाधन के बीच नगर निगम ही लोगों के घरों के बाहर से कूड़ा उठा रहा है। यूजर चार्ज नहीं लेने से नगर निगम को नुकसान भी हो रहा है। मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि निगम के पास कूड़ा उठाने के लिए संसाधन और मैन पावर की कमी है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी जाएगी। इसके लिए बहुत जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद लोगों को कूड़ा उठाने का शुल्क देना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...