खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी गांव स्थित अपने पैतृक गांव में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की चाचा पशुपाति कुमार पारस से सोमवार को मुलाकात हुई। इस दौरान चिराग पासवान ने अपने चाचा पर नजर पड़ते ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। चाचा ने भी सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चचेरा चाचा के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए आए थे। इसी कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी कार्यक्रम में पहले से मौजूद थे। मिलने के बाद कुछ पल चाचा व भतीजा के बीच कुशलक्षेम हुआ। इस दौरान चिराग पासवान ने अपने चचेरा भाई प्रिस से भी इस दौरान भेंट की। चाचा व भतीजा के बीच काफी समय बाद हुई मुलाकात का वीडियो काफी तेजी से विभिन्न सोशल मी...