धनबाद, मई 1 -- सिंदरी। शहरपुरा शिव मंदिर में बुधवार देर रात काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मधु रंग के नर्मदेश्वर शिवलिंग, नंदी और त्रिशूल की विधिवत स्थापना की गई। देवघर से आए सात विद्वान पंडितों के सानिध्य में रात्रि एक बजे यह अनुष्ठान संपन्न हुआ। विहिप बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने बताया कि वर्तमान में सुल्तानगंज से लाए गंगाजल से शिवलिंग का अधिवास कराया जा रहा है। गुरुवार शाम गायिका रिमझिम पाठक द्वारा भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पंडित विक्की मिश्र, सुबोध झा, सचिव दिनेश सिंह, रोहित सिंह, रंजीत निषाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य शिव बारात यह भी पढ़ें- शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को ले कलश शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.