शहरग्राम में ग्राम सभा सह जल चौपाल आयोजित
पाकुड़, जून 25 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में गुरूवार को ग्राम सभा सह जल चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम सभा सह जल चौपाल में जल सहिया रूक्मिणी देवी ने उपस्थित ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता तथा इस पर आने वाले संकट से निपटने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जल चौपाल में बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है। जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है लेकिन यह पूर्णत: शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है। इस जल में कुछ अशुद्धियां प्राकृतिक रूप से पाई जाती हैं। जिसे विभिन्न विधियों के द्वारा शुद्ध करने का कार्य किया जाता है। जल चौपाल में जल के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। साथ ही शहरग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.