नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के कहने पर ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ईरान की तरफ से प्रस्ताव दिए जाने तक हमलों पर रोक जारी रहेगी। खास बात है कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा था कि उनकी तरफ से संघर्ष विराम को बढ़ाए जाने की संभावनाएं कम ही हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'ईरान की सरकार गंभीर रूप से विभाजित है, जिसकी उम्मीद पहले से थी। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर, हमसे कहा गया है कि हम ईरान पर अपना हमला तब तक रोक दें जब तक उनके नेता और प्रतिनिधि एक संयुक्त प्रस्ताव लेकर नहीं आते। इसलिए मैंने अपनी सेना को नाकाबंदी जारी रखने और बाकी सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.