मुजफ्फराबाद, फरवरी 6 -- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बढ़ते आंतरिक असंतोष और विरोध प्रदर्शनों के बीच, पाकिस्तान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने एक बार फिर भारत विरोधी नैरेटिव को हवा देना शुरू कर दिया है। हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के पीओके दौरों और उनके भड़काऊ भाषणों ने दक्षिण एशिया में सैन्य और राजनीतिक घर्षण को और तेज कर दिया है।सेना प्रमुख का 'जिहाद' राग और युद्ध की तैयारी न्यूज18 ने खुफिया सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नियंत्रण रेखा (LoC) के दौरे के दौरान पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने खुले तौर पर 'जिहाद' को बढ़ावा देने वाली बयानबाजी की। मुनीर ने दावा किया कि 'कश्मीर जल्द ही आजाद होगा।' सैनिकों का उत्साहवर्धन: उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों और सैनिकों की ...