नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- शहबाज बदेशा बिग बॉस 19 में खेल रहे हैं। उनकी बहन शहनाज गिल बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकी हैं। वो सीजन दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था। वहीं से शहनाज की जिंदगी बदली। शहनाज एक पॉडकास्ट में थीं। उनसे शहबाज के बारे में पूछा गया तो बोलीं कि वह वहां से बहुत कुछ सीखेंगे। शहनाज ने यह भी बोला कि बिग बॉस के घर पर नेगेटिव एनर्जी होती हैं। वहां जानबूझकर माहौल ऐसा किया जाता है कि लड़ाइयां हों। शहनाज ने यह भी कहा कि उन्होंने सुना है कि उस घर का वास्तु ही गड़बड़ होता है।बिग बॉस से बदलेगी शहबाज की जिंदगी शहनाज गिल रणवीर इलाहाबादिया के चैट शो पर थीं। वहां शहबाज की बिग बॉस जर्नी पर उन्होंने कहा कि यह उनके भाई का सपना था। शहनाज बोलीं, मुझे लगता है कि वो बहुत कुछ सीख के आएगा। इसके बाद उसकी लाइफ चेंज होगी। बिग बॉस के घर के अंदर आप बहुत ...