हाथरस, जुलाई 16 -- हाथरस। शादी व्याह और अन्य मांगलिक कार्यो पर अब विराम लग गया है। ज्योतिष के अनुसार पंद्रह जुलाई से गुरू ग्रह के अस्त होने और 25 जुलाई से देवश्यनी एकदाशी के साथ चर्तुमास शुरू होने के कारण अगले चार महीने तक शादियों और मांगलिक कार्यो पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक, अब चार माह बाद शुरू होंगे शुभ कार्यचर्तुमास का प्रभाव इसके बाद शहनाई की गूंज सीधे बीस नवम्बर को देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के जगाने के बाद सुनाई देगी। आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि गुरु ग्रह पंद्रह जुलाई से अस्त हो जाएंगे। 12 अगस्त को वापस उदय होगा। हालांकि इसके बाद भी विवाह नहीं हो सकेंगे। क्योंकि 25 जुलाई से भगवान श्यनकाल अर्थात चर्तुमास का आरंभ हो जाएगा। मान्यता है कि इस अवधि में मांगलिक कार्य नहीं ...