संभल, जून 25 -- जनपद में विवाह समारोहों का दौर शुरू होते ही सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है। बीते तीन दिनों में सोना और चांदी के दामों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शादी की खरीदारी करने वाले परिवारों को राहत मिली है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार हाल के दिनों में सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम करीब 3 से 4 हजार रुपये की गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में लगभग 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।कीमतों में नरमी आते ही बाजार में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। शादी-ब्याह के लिए आभूषण खरीदने वाले परिवार इस मौके का लाभ उठाने में जुट गए हैं, जिससे कारोबारियों को भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, मौजूदा समय में सोने का भाव करीब 1.37 लाख रुपये और चांदी का भाव 2.32 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह भी पढ़ें- शहनाइयों...