नई दिल्ली, अगस्त 4 -- डाबर इंडिया पर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक्शन का असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। डाबर इंडिया के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा टूटकर 405 रुपये के स्तर पर आ गए। यह शेयर के 52 हफ्ते के लो के करीब है। बता दें कि मार्च में शेयर 401.05 रुपये के 52 वीक लो पर आ गया था। पिछले साल सितंबर के महीने में यह शेयर 576.80 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है।FSSAI का एक्शन खाद्य नियामक FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को '100 प्रतिशत' के दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। नियामक का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग कानून के खिलाफ है। FSSAI ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को '100 प्रतिशत' दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का...