औरैया, मई 5 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहाब्दा के पास मंगलवार सुबह एक युवक ने शहतूत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। युवक का शव पेड़ से लटका मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरविंद राम दोहरे पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम मलकपुर, थाना कोतवाली औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शाहजहांपुर में पानीपुरी का काम करता था और करीब तीन दिन पहले ही अपने गांव आया था। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह गांव के पास स्थित बंबा किनारे शहतूत के पेड़ पर अंगोछे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मृतक के परिजन मौजूद थे, जिनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और व...