लखनऊ, अक्टूबर 30 -- -गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश व एक नाबालिग आऱोपी पंजाब के निवासी लखनऊ। विशेष संवाददाता

लखनऊ में एटीएस की गिरफ्तारी आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपी पंजाब के अमृतसर व गुरुदासपुर के निवासी हैं। इनके कब्जे से एक अदद पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। संदिग्ध आतंकी आरोपी सेना व पुलिस प्रतिष्ठान पर हमला करने की फिराक में थे। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश के मुताबिक एटीएस को सूचना मिल रही थी कि देश में आतंक फैलाने, संप्रभुता, एकता तथा अखंडता को खतरे में डालने के लिए प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े कुछ युवक सेना व पुलिस के किसी प्रतिष्ठान पर हमला करने की सा...