नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी है। शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह से लेकर अपनी आगे की जर्नी सहित कई सवालों के जवाब दिए। पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कॉकरोच जनता पार्टी और पेपर लीक आंदोलन को हैंडल करने के भाजपा के तरीके को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक 'बुरा तानाशाह' बताते हुए इस्तीफे की मांग भी कर दी। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त के साथ 'इनसाइड आउट' पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा छोड़ दी है और वे जो चाहे बोल सकते हैं, भाजपा उनका बाल भी बांका नहीं कर सकती, लेकिन अब भी वे कहेंगे कि भाजपा अन्य पार्टियों के मुकाबले अब भी सबसे बेहतर है। हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर हुए ...