गोड्डा, मई 29 -- महागामा। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर गांव के समीप सुन्दरचक मुख्य मार्ग में तेज आंधी और खराब मौसम के कारण ट्रांसफार्मर सहित दर्जनों बिजली खंभे क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में भारी परेशानी उत्पन्न हो गई है। बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित होने से आसपास के गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है, वहीं लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग तथा दैनिक कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि कई बिजली खंभे सड़क किनारे झुक गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। सुन्दरचक मुख्य मार्ग से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन बिजली तार और क्षतिग्रस्त खंभों के कारण लोगों में भय का माहौल है।ग्रामीण यह भी पढ़ें- पटरी पर नहीं लौट सकी बिजली, 200 से ज्यादा गांवों में अंधेर...