कौशाम्बी, मई 31 -- कड़ा के शहजादपुर गांव की एक बस्ती सालों से प्यासी है। भीषण गर्मी में मल्लाही टोला की आबादी कछार के सबमर्सिबल से पानी लाकर किसी तरह प्यास बुझाते हैं। लगातार लोग इसकी शिकायत करते चले आ रहे हैं, लेकिन उन्हें मोहल्ले मे पीने का पानी नही मिल पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। शहजादपुर गांव के मल्लाही टोला में करीब 80 परिवार रहते हैं। पीढ़ियों से रह रहे लोगों का एक ही दर्द है। इन्हें पीने के पानी के लिए कड़ी मेहनत आज भी करनी पड़ रही है। इन्हें मोहल्ले में पानी नहीं मिल पा रहा है। हर घर नल योजना का सपना तो खैर सपना ही है। पीने के पानी के लिए कछार में जाकर सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में लोगों का प्रयास रहता है कि धूप निकलने से पहले पानी ष्घर आ जाए। इसके बाद शाम को लोग पानी भरने जाते हैं। महिलाएं बाल्टी, ड...