रामपुर, मार्च 20 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दबका गांव निवासी नदीम का कहना है कि उसकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार को उसका छोटा भाई अजीम बाइक से घर आ रहा था। रास्ते मे रंजिशन रिजवान ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। वहां पर लोगों ने मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद रिजवान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला बोल दिया और अजीम को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण आए तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नदीम ने इस मामले में शहजादनगर थाने में रिजवान, उमर, इस्तेकार और मंजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.