प्रयागराज, मई 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रदेश में आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के आदेश का राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महासम्मेलन एवं प्रयागराज व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। संगठन ने इसे व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी तथा जिला चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से शस्त्र लाइसेंस व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। संगठन के विधिक सलाहकार एडवोकेट अभिषेक त्रिपाठी और एडवोकेट शुभम शर्मा ने कहा कि पात्र आवेदकों के मामलों का समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- सुधीर सिंह से लेकर राजन तिवारी तक.हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा- बाहुबलियों के पास कौन-कौन स...