आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। ब्राह्मण कल्याण परिषद के तत्वाधान में रविवार को चन्द्रमा ऋषि स्थित परशुराम मंदिर पर रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूजा पाठ एवं यज्ञ हवन के साथ मनया गया। इस दौरान धूम धाम से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। चन्द्रमा ऋषि आश्रम से प्रारम्भ निकली शोभा यात्रा भंवरनाथ,पांडेय बाजार एवं शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए कुंवर सिंह उद्यान में पहुंच कर समाप्त हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित सूर्य नारायण पाठक के आचार्यत्व में पंडित श्याम रतन चतुर्वेदी एवं अवनीश पांडेय ने पूजन के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। यह भी पढ़ें- जिले में धूमधाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि भग...