बदायूं, अप्रैल 16 -- वजीरगंज पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत शस्त्र अधिनियम से संबंधित 92 मालों का विनिष्टिकरण किया। यह कार्रवाई एसएसपी अंकिता शर्मा के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान का संचालन एसपी देहात डा. हृदेश कठेरिया के निर्देशन में किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशपर उपजिला मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार, नायब तहसीलदार सुरजन सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज व मालखाना इंचार्ज मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में पूर्व वर्षों में दर्ज शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों के कुल 92 मालों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने अवैध गांजा को कराया नष्ट यह भी पढ़ें- ओबरा पुलिस ने 13 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट की य...