नई दिल्ली, जून 29 -- भारतीय राजनीति में अगले कुछ महीने बेहद हलचल भरे होने वाले हैं। 'लाइव हिंदुस्तान' के खास कार्यक्रम "शशि शेखर से सवाल" के ताजा एपिसोड में हिंदुस्तान के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर ने देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालातों पर खुलकर बात की। इस चर्चा में उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्षेत्रीय दलों का भविष्य और केंद्र सरकार के कुछ बड़े गुप्त एजेंडों को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आईं।7 राज्यों का चुनावी चक्रव्यूह और क्षेत्रीय दलों का संकट आने वाले समय में देश के 7 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शशि शेखर के मुताबिक, इन चुनावों में सबसे बड़ा मुकाबला उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जो समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लिए किसी 'वजूद की लड़ाई' स...