नई दिल्ली, मार्च 11 -- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव पर होम मिनिस्टर अमित शाह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी पर बिना नाम लिए ही चुन-चुनकर हमले किए। उन्होंने कहा कि इस सदन में शशि थरूर जैसे सीनियर लोग बैठे हैं। आखिर आप इन्हें कुछ सिखाते क्यों नहीं हैं? अमित शाह ने कहा कि आपके अधिकारों का संरक्षण हो सकता है, लेकिन विशेषाधिकारों के मुगालते में जीना तो गलत है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने स्पीकर के पद पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि आप जिस स्पीकर के संरक्षण से बात करते हैं, यदि उस पर ही सवाल उठा देंगे तो फिर कामकाज कैसे होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बड़े बदलाव आए हैं। हमने अपनी राजनीतिक यात्रा का ज्यादातर समय विपक्ष में ही गुजारा है।' अमित शाह ने कहा कि लोकसभा स्पी...