गढ़वा, दिसम्बर 12 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत पतीला गांव निवासी शशिरंजन दुबे को भाजपा ने कांडी मंडल का पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त संबंध में शुक्रवार को जिले में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में निर्वाची पदाधिकारी अमरदीप यादव, गणेश मिश्रा, चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश केशरी व जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। शशिरंजन को पुनः अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर ललन पासवान, सीताराम तिवारी, दिनेश पासवान, रामलला दूबे ने बधाई दी। इस मौके पर शशिरंजन ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार व कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पूरी निष्ठा, लगन व मेहनत के साथ काम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...