देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने चार वर्षोँ के लम्बित पुरुस्कारों की सोमवार को घोषणा कर दी। वर्ष 2024 के अकादमी पुरस्कार जिन 11 कलाकारों को मिलेंगे उसमें देवरिया के पिण्डी की रहने वाली शशिप्रभा तिवारी भी शामिल हैं। उन्हें कला समीक्षा के क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला है। वे लार क्षेत्र के पिंडी की रहने वाली है। उनके पति अभिनव राम त्रिपाठी बबुआजी ग्रुप आफ कॉलेज से जुड़े हैं। शशि प्रभा त्रिपाठी के पिता रुद्र नारायण तिवारी रामपुर कारखाना क्षेत्र के भीमपुर के रहने वाले हैं। पुरस्कार की घोषणा होते ही मायका एवं ससुराल में खुशी की लहर दौड़ गई। शशिप्रभा तिवारी ने संगीत में प्रभाकर की डिग्री सरस्वती संगीत महाविद्यालय देवरिया से हासिल की जबकि पंडित ठाकुर चौबे संगीत आश्रम एवं सुमित्रा देवी ललित कला अकादमी...