बांदा, मई 31 -- बांदा। शासन ने मई 2026 में जारी नवीनतम प्रशासनिक फेरबदल आदेश के तहत शशिकांत सिंह को बांदा जिला कारागार का नया जेल अधीक्षक नियुक्त किया है। इससे पूर्व वे प्रदेश की अन्य जेलों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इस नियुक्ति का निर्णय उस समय लिया गया है जब जनवरी 2026 में बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर रवि काना की अदालत के आदेश के बावजूद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई रिहाई का मामला सामने आया था। इस प्रकरण में तत्कालीन जेल अधीक्षक विक्रम सिंह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। शशिकांत सिंह के कार्यभार ग्रहण करने के बाद बांदा जिला कारागार की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार की अपेक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- राजीव कृष्ण के नाम पर य...