अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए भाजयुमो नेता शशांक पंडित समेत छह आरोपियों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। 12 मार्च को सराय हकीम निवासी भाजयुमो नेता हर्षद हिंदू व शशांक पंडित के गुटों के बीच फायरिंग में पुलिस अब तक 16 लोगों को जेल भेज चुकी है। पांच नामजद फरार हैं। इसमें चार लोगों की जमानत व एक की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द हो चुकी हैं। वहीं, भाजयुमो के महानगर मंत्री शशांक पंडित, मोहित शर्मा, हनी शिवाजी, अरुण, गौरव व हिस्ट्रीशीटर शोएब की ओर से सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी डाली गई है, जिस पर सुनवाई के लिए छह अप्रैल की तिथि नियत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...