वाराणसी, मई 2 -- वाराणसी। उद्योग व्यापार मंडल काशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी को विधि सलाहकार मनोनीत किया गया है। संस्था के अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को गोविंदपुरा स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। बैठक में महामंत्री ध्रुव जी, कोषाध्यक्ष अनिल बिंद, उपाध्यक्ष अतीक खां, शंभूनाथ चौरसिया, गणेशलाल कसेरा, मंत्री किशन शर्मा, मनोज वर्मा, प्रियांशु, कृष्णा गुप्ता, दीपक जायसवाल, दिव्य कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...