धनबाद, जनवरी 13 -- सिजुआ। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह युवा महोत्सव शुरू हुआ। उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ अरुण कुमार महतो, डॉ अमित राय, अविनाश चंद्र ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर डॉ गौरांग भारद्वाज, मोकितउद्दीन, रमेश प्रसाद, समीर कुमार महतो, अविनाश कुमार, कल्पना कुमारी, राखोहारी महतो, राजू महतो, प्रो. मनोज कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...