हजारीबाग, मई 21 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के मड़मो पंचायत अंतर्गत नीलकंठवा टोला निवासी प्रवासी मजदूर 36 वर्षीय खेमलाल महतो पिता धनी महतो की कर्नाटक में बीते 8 मई को मौत हो गई थी। 12 दिनों के बाद उसका शव एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव के पहुंचते हीं परिजनों एवं ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बंधक बना लिया। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जामघटनाक्रम परिजनों का आरोप है कि प्रवासी मजदूर खेमलाल कर्नाटक में एक ट्रांसमिशन लाइन में काम करते थे। काम के दौरान उनकी आकस्मिक मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने नियोक्ता कंपनी से शव को गांव भेजने तथा मुआवजा की मांग की। कंपनी मुआवजा को लेकर टालमटोल करती रही। बुधवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने एंबुलेंस को बंधक बना लिया। ए...