शव राधानगर पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन
धनबाद, जुलाई 1 -- महुदा बाजार में रविवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में मृत राधानगर निवासी सकलदीप सिंह उर्फ पंडित का शव पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसके घर पहुंचा। घर पहुंचते ही परिवार के सदस्यों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी के तट पर कर दिया गया। उसके एकमात्र पुत्र पहाड़ सिंह ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार में राधानगर के काफी लोग पहुंचे थे। स्मरण रहे कि रविवार दोपहर को जब वह महुदा बाजार से पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया था। घटना में वह डिवाइडर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया थे। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका पुत्र पहाड़ सिंह हरिद्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.