हरदोई, मार्च 10 -- बेनीगंज-अहिरोरी (हरदोई), संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने बेनीगंज के दुबघटिया मोड़ पर संडीला-हरदोई मार्ग पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बताया गया है कि कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी मोहित शनिवार को गांव से बेनीगंज आ रहा था। रास्ते में रामपाल कारखाना के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.