कानपुर, मार्च 21 -- शिवली। रूरा क्षेत्र के गहलौं गांव के समीप शिवली-रूरा मार्ग पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद सुमित पाल के को शव रखकर जाम लगाकर राहगीरों के साथ-साथ प्रशासन के साथ बदसूलकी कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दरोगा लोकेश कुमार की तहरीर पर 25 नामजद कर करीब एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। बीते शनिवार को गहलौं गांव के समीप शिवली-रूरा मार्ग पर डंपर की चपेट में आकर सड़क हादसे में रूपेंद्र, अनुराग व सुमित की मौत हो गई थी। सुमित पाल के शव का पोस्टमार्टम होकर आने के बाद मंगलवार को परिजनों व ग्रामीणों ने सीएचसी शिवली के सामने शिवली-रूरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। जानकारी पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम राज क...