प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मासूम की मौत के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के लिए परिजन और ग्रामीणों ने राजमार्ग जाम किया था। पुलिस ने राजमार्ग जाम करने और पुलिस पर पथराव, हंगामा करने वाले 69 लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की छानबीन में जुटी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के चांदीपुर (भदारी कला) निवासी धर्मेश सरोज के बाइक से टक्कर से घायल नौ वर्षीय मासूम बेटे की प्रयागराज में रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मासूम की मौत के बाद टक्कर मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन संग ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे थे। इसके बाद शव लेकर राजमार्ग पर पहुंचे और राजमार्ग जाम कर हंगामा किया था। हालांकि पुलिस के तमाम समझाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के भरोसा दिलाने पर ग्रामीण शांत हुए थे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.