कानपुर, मार्च 6 -- गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां गांव में दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर ग्यारह बजे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। परिजनों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से वार्ता की। उचित आश्वासन मिलने पर और अधिकारयों के समझाने पर परिजन शांत हुए और करीब बारह बजे शव अंतिम संस्कार के लिए मूसानगर रवाना हुआ। तीन मार्च को बाजार में पचहत्तर वर्षीय चंद्रपाल का गांव के ही संतोष आदि से विवाद हो गया, इसमे उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चार मार्च की शाम तीन बजे घर पर ही मौत हो गई थी। मृतक के बेटे छोटे ने गांव के ही संतोष,कल्लू,विजय व दो अज्ञात लो...