फतेहपुर, मई 2 -- असोथर। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मरका पुल रामनगर कौहन के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि एक युवक घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई अंकुश यादव की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि गांव के 14 लोगों ने परिजनों को उकसाकर मार्ग जाम कराया। रात साढ़े 10 बजे से सुबह नौ बजे तक मार्ग बाधित रहा, जिससे आमजन और एम्बुलेंस सेवा प्रभावित हुई। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में लखीसराय के दो युवकों की मौत, एक जख्मी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में 36 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक बाराती समेत चार लोगों की गई जान यह भी पढ़ें- सीव...