सीवान, फरवरी 12 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के मछौती पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पाकेट से एक ट्रेन का जनरल टिकट बरामद हुआ है, लेकिन उससे भी पहचान नहीं हो पाई। शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे तथा नाक एवं मुंह से खून बह रहा था। इस संबंध में देवरा निवासी सह चौकीदार जगलाल मांझी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है बैंक ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मछौती पुलिया के नीचे युवक का शव होने की जानकारी मिली। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है।...