शव बरामदगी के 48 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम
सासाराम, सितम्बर 28 -- सासाराम, नगर संवाददाता जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में गत शुक्रवार शाम को झरना लंगड़ी पैन कुएं से बोरे में बंद नाबालिग विवाहिता का शव बरामद किया गया था। बरामदगी के 48 घंटे बाद शव के का पोस्टमार्टम रविवार देर शाम पीएमसीएच, पटना में कराया गया। बड्डी थानाध्यक्ष रामवृक्ष कुमार ने बताया कि शव काफी क्षत-विक्षत हालत में मिला था। इसलिए सासाराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पाया था। शनिवार शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया था। पटना में दिनभर इंतजार के बाद शव का पोस्टमार्टम रविवार देर शाम हो पाया। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंजतार है, जिससे हत्याकाण्ड का पूरी तरह से खुलासा संभव हो पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.