हाथरस, जनवरी 6 -- रामेश्वर में पदयात्रा में शामिल किशोर की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को जब उसका शव उसके पैतृक गांव अलीपुर दरियापुर बबूल पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में किशोर के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अलीपुर दरियापुर बबूल गांव में 16 वर्षीय छात्र पीयूष दीक्षित पिछले दिनों कावंड लेकर रामेश्वरम जा रहा था। पदयात्रा में सासनी क्षेत्र के गांव समामई के लोग भी थे। रास्ते में नागपुर से करीब 100 किलोमीटर आगे एक ट्रक ने उसके वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जहां समामई के जगदीश की मौत हो गई,जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में घायल पीयूष ने शनिवार को दम तोड़ दिया, जिसके बाद उसका शव गांव लाया गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने क...