मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को एक मेडिकल कालेज के पास शव दफनाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बात पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने मामले के जांच का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मृत्योपरांत अंग दान देने के बाद डेड बाडी मेडिकल कालेज में पढ़ाई के प्रयोग के लिए आया था, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल कालेज के छात्रों को डिसेक्शनल सर्जरी सिखाने के बाद शव को नियमानुसार निस्तारण किया गया था। उधर इस बाबत सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर मेडिकल कालेज प्रशासन से जानकारी ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...