शव थाने पर रखकर हंगामा व मार्ग जाम करने में 16 नामजद, 12 अज्ञात पर मुकदमा
अमरोहा, अप्रैल 11 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव दमगढ़ी निवासी युवक का शव गुरुवार को सैदनगली थाने के आगे रखकर पाकबड़ा मार्ग जाम करने के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव छोटी दमगढ़ी निवासी 18 वर्षीय मुकेश पुत्र भूरा बुधवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी ट्रैक्टर चालक आकाश पुत्र अमर सिंह के संग उझारी आया था। इसके कुछ समय बाद उसका शव उझारी-दमगढ़ी लिंक मार्ग पर आम के बाग के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मुकेश के शव को लेकर परिजन थाने पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। थाने के सामने शव रखकर एचोडा कंबोह-पाकबड़ा मार्ग जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.