गंगापार, फरवरी 17 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन दुबे पुत्र पारसनाथ दुबे का सोमवार को दिन में करीब एक बजे सोरांव थाना क्षेत्र के भावापुर गांव के सामने मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह किसी काम से सोरांव गए हुए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर गांव निवासी जितेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय पारस पटेल बाइक पर बैठा हुआ था। सचिन दुबे बाइक चला रहे थे। कंक्रीट मिक्सर ट्रक मशीन के चालक द्वारा बाइक में टक्कर मार दिया गया। जिसमें सचिन दुबे की मौत हो गई। पीछे बैठा जितेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा तो रोना पीटना मच गया। सचिन दुबे का विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई व...