उन्नाव, मार्च 22 -- हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के रामकिशुन खेड़ा मजरा लउवा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय विजय पाल लोधी पुत्र सूरजभान 12 मार्च को रोजगार की खातिर गुजरात के अहमदाबाद गया था। यहां पर 20 मार्च की रात सड़क दुर्घटना मे उसकी मौत हो गई। गुजरात पुलिस ने फोन पर मौत की सूचना परिजन को दी। मौत की खबर मिलने पर परिजन बेहाल थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक विजय पाल चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। बड़ी बहन गायत्री का विवाह हो चुका है। तीन छोटी बहनें ज्योति, स्वाति और राधा अविवाहित है। भाई की मौत होने पर बहनों सहित मां माया और अन्य परिजन रो रो कर बेहाल होते रहा। दोपहर परिजनों ने गांव स्थित खेत पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...