औरैया, अप्रैल 16 -- अछल्दा, संवाददाता। फरीदाबाद में हुई युवक की हत्या के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो नगला राय सिंह में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। थाना क्षेत्र के नगला राय सिंह निवासी आदेश कुमार यादव का शव बुधवार देर रात गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रीनू देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गुरुवार सुबह पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि आदेश यादव की फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे करीब 20 लोगों ने हमला कर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाना, अविलंब गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स...