दुमका, जुलाई 1 -- एन एच -133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग स्थित मरकुंडा गांव के निकट बीते मंगलवार की रात्रि सड़क दुघर्टना में घायल वृद्ध व्यक्ति की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह इसी एन एच सड़क पर शव को रखकर मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही अंचलाधिकारी राहुल कुमार शानू, हंसडीहा सर्किल इंस्पेक्टर प्रियंका आनंद व थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम को हटाया जा सका। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लाईन लगी रही। काफी देर तक अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ हुए वार्ता के बाद मृतक के परिजन को चावल व 10 हजार रुपए निजी तौर पर सहायता राशि देने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप के चपेट में आने से वृद्ध की मौतघटनास्थल का वि...