साहिबगंज, जनवरी 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला गांव के दीपक महतो (32) की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से शव वाहन या एम्बुलेंस की मांग की । इसपर बताया गया कि अस्पताल में मात्र दो एंबुलेंस उपलब्ध है । एंबुलेंस कहीं मरीज को लाने गया है । दूसरा एंबुलेंस पिछले दो दिनों से खराब है । एंबुलेंस के अलावा यहां कोई शव वाहन नहीं है। मृतक के बड़े भाई राकेश महतो ने बताया कि करीब घंटे तक शव को ले जाने के लिए भटकने के बाद कोई प्राइवेट एंबुलेंस ,फोर व्हीलर, ऑटो ,टोटो कोई जाने को तैयार नहीं हुआ। अंतत: तीनपहाड़ से किसी तरह एक सीएनजी ऑटो की व्यवस्था कर शव को उससे घर लेकर गया। इसबीच अनुमंडल अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.