कोडरमा, मई 21 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरे निवासी अफरोज आलम (22) की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद बुधवार को उनका शव गांव पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि मृतक अफरोज आलम, नेजाम अंसारी के पुत्र थे और गुजरात के भरूच जिला स्थित नोबीपुर थाना क्षेत्र में पोपलेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार 17 मई को अफरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।मृतक यह भी पढ़ें- पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव के पिता नेजाम अंसारी का आरोप है कि अफरोज जिस पोकलेन मशीन पर कार्य करते थे, उसी मशीन के बकेट से गर्दन ...