कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर कछुवा गांव में टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे सोमवार सुबह मिले महिला के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। बुधवार की देर शाम एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के जनपदों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है। नरसिंहपुर कछुवा में टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पीछे खेत में सोमवार को 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला ने काली साड़ी पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में केशलता लिखा हुआ था। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर पुलिस मीडिया सेल ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों को शव की तस्वीरें भेजी हैं। जिलों में तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित कराई जा रही है। कौशाम्बी पुलिस ने भी फोटो वायरल कराई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.