उन्नाव, मार्च 8 -- सोनिक। दही थाना अंतर्गत कानपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को लखनऊ की ओर जा रही स्पेशल ट्रेन से अलगनगढ़ क्रासिंग के पास पोल नंबर 43/18 पर एक 23 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन जब 72 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए गए। लेकिन जब 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं हुई तो पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.