झांसी, जुलाई 27 -- झांसी। झांसी के मऊरानीपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और परिजनों दोनों को हैरान कर दिया। आरओबी से कूदकर जान गंवाने वाले अज्ञात युवक की पहचान परिजनों ने अपने बेटे के रूप में कर ली। पुलिस ने भी उसी आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन देर रात अचानक वही बेटा दिल्ली से मजदूरी कर सकुशल घर लौट आया। बेटे को जिंदा देखकर परिवार के होश उड़ गए, जबकि पुलिस भी सकते में आ गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अज्ञात शव किसका है? जीआरपी पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।मऊरानीपुर यह भी पढ़ें- Jhansi News: 50 फीट ऊंचे रेलवेब्रिज से कूद अधेड़ ने दी जान रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई थी। शव की पहचान कराने पर बड़े हनुमान निवासी भजन लाल ने उसे अपना बेटा अशोक समझ लिया। चेहरे की हूबहू समानता के चलते उन्हों...