सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान। नगर थाने की पुलिस ने रविवार को एक अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराया। काफी कोशिश के बाद भी शव की पहचान नहीं की जा सकी है। अस्पताल में मौजूद एक युवक ने बताया कि शहर के कई लोग इसे इलाज के लिए यहां लाए थे। लेकिन बाद में सभी मौके से फरार हो गए। इधर पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...