मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। शब-ए-बारात के अवसर पर बुधवार को कोर्ट में अवकाश रहेगा। इससे पहले पांच फरवरी को यह अवकाश घोषित था। जिला बार व एडवोकेट्स एसोसिएशन के माध्यम से अवकाश की तिथियों में बदलाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को आवेदन दिया था। इसमें चांद के देखे जाने के अनुसार पांच फरवरी के बदले चार फरवरी को शब-ए-बारात का कोर्ट में अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। इस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अवकाश की तिथि में बदलाव किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...